अजमेर जिले की आधुनिकतम, स्वचालित, स्मार्ट, ग्रीन डेयरी के भ्रमण हेतु महाराष्ट्र की महानन्दा डेयरी एवं संगमनेर तालुका के अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह देषमुख एवं अन्य संचालक मण्डल सदस्यों ने भ्रमण किया
जैसा की सर्वविदित है की अजमेर की नवनिर्मित स्टेट ऑफ आर्ट एवं ग्रीन डेयरी भारत वर्ष के अग्रणी डेयरियो में से एक हो चुकी है। इसकी कार्य पद्धति को देखने हेतु गत माह कोल्हापुर डेयरी का संचालक मण्डल भ्रमण करने आया था। इतना ही नहीं अजमेर डेयरी का तमिलनाडु डेयरी फैडरेषन के प्रबन्ध संचालक एवं आधिकारियो ने गत महिनो में भ्रमण कर चुके है।
अजमेर डेयरी की ख्याति एवं कार्यप्रणाली को मध्यनजर रखते हुए आरसीडीएफ के पूर्व प्रबन्ध संचालक श्री कन्हैयालाल स्वामी जी, श्रीमती वीना प्रधान जी एवं श्री जगदीष चन्द्र कातिल ने भ्रमण किया एवं कार्य प्रणाली को देखकर गदगद होते हुये कहा की वर्तमान अजमेर डेयरी अजमेर जिले के पषुपालको के लिये आगामी तीन पीड़ियो तक वरदान साबित होगी। इसी क्रम में वर्तमान जिला कलेक्टर महोदय श्री अंषदीप जी ने भी अजमेर डेयरी के भ्रमण के दौरान यहॉ की कार्यप्रणाली और स्वच्छता से तैयार किये जा रहे दुग्ध उत्पादो के लिये कहा था की मैने मेरे अभी तक के कार्य में ऐसा अद्भूत प्लांट अभी तक तो नहीं देखा और यह प्लांट राजस्थान ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत में सर्वक्षेष्ठ प्लांटो में से एक प्लांट है।
अजमेर डेयरी द्वारा निर्मित वाइट बटर पूरे देष में आर्कषण का केन्द्र बनने के कारण देष के विभिन्न राज्यो तमिलनाडु, छतीसगढ़, बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेष, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि के व्यापारियो में इसको खरीदने की जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है।
उपरोक्त प्रचार प्रसार से आकृषित होकर महाराष्ट्र की डेयरी फैडरेषन महानन्दा के अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह देषमुख जो की संगमनेर तालुका डेयरी के भी अध्यक्ष है इन्होंने अपने संचालक मण्डल सदस्यों के साथ आज भ्रमण पर पधारे एवं अजमेर डेयरी के समस्त क्रिया कल्पापो को देखकर आष्चर्यचकित हो गये की यहाँ के अध्यक्ष एवं प्रबन्धन ने इतनी अत्यआधुनिक डेयरी का निर्माण करने की क्या प्रक्रिया अपनाई है।
इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी अध्यक्ष एवं प्रबन्ध संचालक से प्राप्त की। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा की अजमेर सरस डेयरी के दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पूरे देष में प्रसिद्ध है तथा यहाँ पर बनने वाले 56 प्रकार के उत्पादो से भी अत्यंत प्रभावित हुये।
उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की अजमेर डेयरी का भविष्य उज्जवल है। हम भी हमारे यहाँ इसी प्रकार का प्लांट लगाने का प्रयास करेंगे। इस हेतु अजमेर डेयरी द्वारा प्रारम्भ से अन्त तक अपनाई गई प्रक्रिया का अनुपालन करेंगे।
ज्ञात रहे की गत दिनो महाराष्ट्र की कोल्हापुर डेयरी के बोर्ड के भ्रमण के पष्चात् 200 मेट्रिक टन वाईट बटर खरीदने के आदेष 2 दिन पूर्व ही भेजे है। देष के अन्य व्यापारी भी अजमेर डेयरी द्वारा निर्मित किये जा रहे वाईट बटर को खरीदने के लिये उत्सुक है।
श्री देषमुख ने आगामी 2 अक्टुबर से राजस्थान सरकार द्वारा मिड-डे-मील में ैापउउमक डपसा च्वूकमत प्रारम्भ करने की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की एवं उन्होंने यह भी कहां की राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना में 5/- रू. प्रति लीटर अनुदान देने की प्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुये कहा की हम भी हमारी महाराष्ट्र सरकार से इसी प्रकार अनुदान योजनाऐं लागू करवाने का भरसक प्रयास करेंगे।
संगमनेर तालुका सहकारी दुग्ध उत्पादक एवं प्राकरिया संघ लि., अहमदनगर (महाराष्ट्र) एवं महानन्दा डेयरी के प्रतिनिधि दल में अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह देषमुख जी, एवं उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र नामदेव जी व अन्य संचालक मण्डल सदस्य श्री विलासराय हरीभाऊ जी, श्री संतोष जी, श्री विलास कावडे जी, श्री बदन लक्ष्मण जी, श्री संजय जी, श्री विक्रम जी, श्री विष्णु जी, श्री तुकाराम जी, श्री रविन्द्र दिनकर जी, डा. श्री सुजीत जी एवं अजमेर दुग्ध संघ के प्रबन्ध संचालक श्री मदनलाल जी, प्रभारी पी.एण्ड.आई श्री लादूराम चौधरी जी, प्रभारी वित्त एवं लेखा श्री अत्तुल सक्सेना जी, श्री एस.पी.सिंह जी, श्री राजेष अग्रवाल जी, श्री रमेष मलिक जी, श्री पी.सी.पुरोहित जी, श्री अषोक महला जी, श्री नानूराम जी आदि अधिकारियों की उपस्थिति में श्री रामचन्द्र चौधरी अध्यक्ष ने भ्रमण पर आये अतिथियों का बुके एवं ढोला मारू स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और अभिनन्दन किया गया।
(रामचन्द्र चौधरी)
अध्यक्ष