केकड़ी 23 जुलाई (पवन राठी )राजस्थान सरकार के पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधयाक शत्रुघ्न गौतम ने अपने जन्म दिवस पर परिवार सहित पुरानी केकड़ी स्थित प्राचीन चारभुजानाथ मंदिर के दर्शन कर ठाकुर ji की पोशाक के लिए दो किलो 100ग्राम चांदी भेंट की |
मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी सचिव अनिल दत्त शर्मा सह कोषांध्यक्ष रमेश सागरिया सदस्य गोपाल पारीक मुकेश मूंडड़ा नन्द किशोर पाराशर
महावीर सोनी के द्वारा गौतम का साफा बंधवा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और भगवान चारभुजानाथ से उनके स्वस्थ दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की गई |
इसके साथ ही गौतम का आभार व्यक्त किया गया |