केकड़ी 23 जुलाई(पवन राठी)कस्बे सहित आस पास के क्षेत्रों में विगत रात्री से इंद्रदेव मेहरबान हुए और अमृत बरसा कर आमजन को भीषण गर्मी से मुक्ति प्रदान की।
कस्बे सहित आस पास के क्षेत्रों में कंही झमा झम तो कंही रिमझिम बारिश हुई।यह दौर आज दिन भर रुक रुक कर जारी रहा।
वर्षा के कारण जंहा किसानों के चेहरे खिल उठे वंही दूसरी और विकास कार्यो की पोल भी खुलकर सामने आ गयी।निचली बस्तियां जल से सरोबार हो गई जल की निकासी के समुचित प्रबन्धों के अभाव में पालिका के सामने चौपाटी रोड भी जल से सरोबार हो गया जिससे स्कूली छात्र छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा।पंचायत समिति परिसर में पानी भर गया।इसी तरह जयपुर रोड पर जैन कॉलेज के सामने कोर्ट कैंपस तहसील परिसर सापनदा रोड बोहरा कॉलोनी काजीपुरा क्षेत्रो में पानी भर जाने से जन जीवन प्रभावित हुवा।
जानकारी के अनुसार 30 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई है।