जमेर 23 जुलाई ( ) अग्रवाल समाज अजमेर के संरक्षण मंडल, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, आमन्त्रित सदस्यों, विशेष आमन्त्रित सदस्यों, क्षेत्रिय सचिवों (समुह संयोजकों) की बैठक अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में केसर रेस्टोरेन्ट हरिभाऊ उपाध्याय नगर में आयोजित की गई जिसमें संस्था की वर्षकालिन गोठ, अग्रदीप स्मारक प्रकाशन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
अग्रवाल समाज अजमेर के महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकरी देते हैं बताया की प्रारम्भ में संस्था के प्रमुख संरक्षक रमेशचंद अग्रवाल व श्रीमती राधिका अग्रवाल, संरक्षकगण बी.पी मित्तल, नरेंद्र मंगल, उमेषचंद गुप्ता, कैलाशचंद अग्रवाल, हनुमान दयाल बंसल व जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्याक्ष नरेंद्र बंसल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती शशि अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने श्री अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर व दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारम्भ किया तत्पष्चात् महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने संस्था की गत कर्यकारिणी की बैठक का कार्यवाही विवरण पढकर सुनाया जिसकी उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने पुष्टि कर अनुमोदन किया। संगठन सचिव राजेंद्र अग्रवाल ने संस्था की सदस्यता के लिए प्राप्त 5 आवदेन पत्रों को प्रस्तुत किया जिन्हे स्वीकृति प्रदान की गई। ततपश्चात कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता ने संस्था का वर्ष 2021-22 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिस पर चर्चा के बाद उसका अनुमोदन किया गया।
क्या अवसर पर संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए संस्थान की ओर से गत दिनों अयोजित नाथद्वारा-संवलिया सेठ आदि धार्मिक स्थलों की यात्रा व अन्य सभी कार्यक्रमों सभी पदाधिकारियों के सहयोग से सफल रहे। अग्रवाल ने कहा की वर्तमान कार्यकारिणी का त्रिवर्षिक कार्यकाल अक्टूबर माह में पूर्ण हो जाएगा तथा अक्टूबर में संस्था की आमसभा व नई त्रैवर्षिक कार्यकारिणी के चुनाव कराये जाएंगे। उन्होने अध्यक्ष के रूप में 6 वर्ष के कार्यकाल में दिये गये सहयोग के लिए कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यो का आभार व्यक्त किया।
संस्था के भावी कार्यकर्मों पर विचार विमर्ष करने के बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह में पुष्कर क्षेत्र में संस्थान की वर्षाकालिन गोठ/पिकनिक आदि कार्यक्रम करने, संस्था की वार्षिक पत्रिका अग्रदीप स्मारिका प्रेषित करवाकर उसका विमोचन करने, अग्रवाल समाज सहित अन्य सभी समाजों असहाय, बेसहारा व जरुरतमंद परिवार के कन्याओं के विवाह, चिकित्सा सहायता उपलब्ध करने व उच्च षिक्षा में सहयोग उपलब्ध करने के लिए निर्णय को दोहराया गया।
बैठक में संस्था के मुख्य संरक्षक रमेशचंद अग्रवाल व श्रीमती राधिका अग्रवाल, संरक्षणकगण बी.पी मित्तल, नरेंद्र मंगल, उमेशचंद गुप्ता, कैलाशचंद अग्रवाल, हनुमान दयाल बंसल व जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष व आमन्त्रित सदस्य आर.एस.अग्रवाल व सुरेष अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्याक्ष नरेंद्र बंसल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोशाध्याक्ष विनय गुप्ता, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती शशि अग्रवाल, संगठन सचिव राजेंद्र अग्रवाल, सचिव अनिल मित्तल, श्रीमती अनिता बंसल, श्रीमती बीना गुप्ता, व श्रीमती रेणु मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य प्रेमचंद सिंगल, गिरधर गोपाल गोयल, सत्यनारायण मंगल, अगमप्रसाद मित्तल, कमलकिशोर गर्ग, पंकज गुप्ता, बालकिशन मित्तल, योगेश अग्रवाल, श्रीमती शारदा जिंदल, श्रीमती नीलम अग्रवाल व जंवरीलाल अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदीप अग्रवाल, महेन्द्र जैन मित्तल, राजेन्द्र प्रसाद मित्तल, प्रदीप बंसल, गोविन्द नारायण कुचिलिया, कमलकिशोर गर्ग, रमेशचंद मित्तल, अनिल अग्रवाल, सुभाषचंद जिंदल, नटवरलाल अग्रवाल, श्रीमती ललिता फतेहपुरिया, वी.के गर्ग, अनिल सिंघल, जे.सी. ऐरन, श्रीमती पुष्पा गोयल, प्रमोद कुमार बंसल, त्रिलोकचंद अग्रवाल व श्रीमती सुधा अग्रवाल, क्षेत्रीय सचिव राधेश्याम गर्ग, केदारनाथ रूपनगढ़िया, श्याम सुन्दर अग्रवाल, राजेष कुमार अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, चंद्रनारायण अग्रवाल, गोपालहरी गोयल, सूर्यकुमार मित्तल, संदीप गोयल, राजेश अग्रवाल, बिशनचंद तायल, अनराग गर्ग, श्रीकांत गुप्ता, रमेशचंद गोयल, नवलकिशोर गोयल व राजेंद्र गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त कर सुझाव दिये।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक उमेशचंद गुप्ता के सुपुत्र शोर्यमन अग्रवाल, श्रीगोपाल अत्तार के सुपुत्र आयुष अत्तसर, संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल के बड़े भ्राता सत्यनारायण अग्रवाल, संस्था सदस्य सत्यनारायण सिंघल, सुरेषचंद गोयल व श्रीमती दया अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों व उनके परिवारजनो के गत् दिनो आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवांगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक का समापन श्री अग्रसेन महाराज की आरती के पश्चात संस्था पदाधिकारियों व सदस्यो के सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ हुआ।
(प्रवीण अग्रवाल)
म्हासचिव मो 9530254798, 8118831708