णमोकार महामंत्र अनुष्ठान जैन ही नहीं जन जन का अनुष्ठान है संगम मति माताजी विद्यासागर तपोवन में चल रहे 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र अनुष्ठान मैं आज का दिवस ताराचंद सिद्धार्थ गुणमाला सेठी परिवार का रहा संगम मति माताजी ने णमोकार महामंत्र की अभूतपूर्व शक्ति के बारे में सभी को प्रवचन के माध्यम से बताया कि सब मंत्रों का अगर कोई राजा है तो वह णमोकार महामंत्र इस मंत्र को श्रद्धा और भाव से जपने से जीवन के सभी कष्ट मिट जाया करते हैं जब व्याधि आती है कोई संकट आता है तो घोर निराशा का वातावरण बन जाता है णमोकार महामंत्र एक ऐसी शक्ति है जो सभी बुराइयों पर अपनी जीत का परिचय करा देता है जैन आगम का अनमोल मंत्र णमोकार महामंत्र इस अनुष्ठान को करने से कर्म रूपी काले बादल छट जाते हैं और सभी बाधाओं का अंत हो जाता है
आज का णमोकार अनुष्ठान में ताराचंद सिद्धार्थ सेठी परिवार ने अनुष्ठान के पूर्व आचार्य सिद्धांत सागर जी महाराज आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज संगम मति माताजी की आरती की उसके पश्चात णमोकार महामंत्र अनुष्ठान प्रारंभ हुआ लाल साड़ियों में सभी महिलाएं उपस्थित थी एवं पुरुष वर्ग सफेद कुर्ते पजामे अनुष्ठान में मधु पाटनी कमल कासलीवाल धनराज जैन अनामिका जैन प्रेमचंद पाटनी इंदिरा कासलीवाल रेणु दीवान नवीन पाटनी आदि उपस्थित थे