केकडी 31 जुलाई,(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी के करीब शहर मंडल के बैठक मंडल अध्यक्ष अनिल राठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार 1 से 15 अगस्त तक तिरंगा पखवाड़े आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत केकड़ी शहर में भी आमजन को तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ा जाएगा क्योंकि तिरंगा हमें आपस में जोड़ता है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, कार्यक्रम संयोजक कैलाश चौधरी सह संयोजक लोकेश साहू युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत ने भी अपने विचार रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया की इस कार्यक्रम को जोर शोर से सफल बनाने में सभी जुट जाए साथ ही इस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में निकाले जाने वाली तिरंगा यात्रा जो पुष्कर से प्रारंभ होकर केकड़ी पहुंचेगी जहां राजकीय महाविद्यालय के पास अजमेर रोड स्थित पंचमुखी बालाजी से केकडी नगर में अगवानी की जाएगी, इसके लिए सभी से जोर-शोर से जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,पार्षद व सहसंयोजक कैलाश चौधरी व लोकेश साहू,
एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक मोहित सिखवाल,किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी,पार्षद मिश्री लाल डसानिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
