श्री सर्वेश्वर माध्यमिक विद्यालय में आजाद भारत आजाद स्वप्न नाम से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया

हेमन्त धवल की कृति
75वी स्वतन्त्रता दिवस की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री सर्वेश्वर विधा मंदिर माध्यमिक विद्यालय, किशनगढ़ “आजाद भारत आजाद स्वप्न” नाम से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 5, 6 व 7 (ग्रूप – A) तथा 8, 9 व 10 (ग्रुप – B) के विधार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था प्रधान मनोज कुमार सेन द्वारा माँ सरस्वती के द्वीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से किया गया तथा कक्षा 10th के विधार्थी कविता, संगीता व निकिता द्वारा माँ सरस्वती की सुंदर वंदना का गायन किया गया। इसके पश्चात मनोज कुमार सेन के डेमो चित्रण से प्रतियोगिता को शुरू किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता हेमन्त धवल व मनीषा कँवर की देखरेख में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के आयोजन में समस्त टीचर स्टाफ चंद्र वर्षा रानी, मधुबाला, सुनीता झारोटिया, राजेन्द्र मंडोलिया, राजेश वैष्णव, आशा, पूजा, मधु, जमीला, अफसाना का भी विशेष सहयोग रहा। सभी छात्रों की हौसलाअफजाई हेतु टीचर स्टाफ ने भी सुंदर चित्रो का चित्रण किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। श्रेष्ठ चित्रो का चयन किया जाएगा तथा चयनित विधार्थियों को 15 अगस्त के दिन सर्टिफिकेट व पुरूष्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

error: Content is protected !!