विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की तिरंगा रैली में उमड़ा जन सैलाब

केकडी 14 अगस्त,(पवन राठी)
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में केकडी शहर में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में युवाओं का जोश चरमोत्कर्ष पर था पूरे रास्ते युवा जोश खरोशबसे देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए चल रहे थे,रैली में मातृशक्ति ने भी भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। रैली में आगे तिरंगा ध्वज लिए अश्वारोही चल रहे थे व सुसज्जित वाहन में भारत माता की झांकी सजाई गई थी वही विशाल तिरंगा सभी के आकर्षण का केंद्र था। रैली का पूरे केकरी नगर में सेंकड जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा भी तीन बत्ती चौराहे पर पुष्प वर्षा कर विशाल तिरंगा रैली का स्वागत किया।रैली नगर पालिका रंगमंच से प्रारंभ हुई जो तीन बत्ती, अजमेरी गेट,घंटाघर, गणेश प्याऊ, खिड़की गेट,चारभुजा मंदिर, माणक चौक, सूरजपोल गेट बाहर , भैरू गेट गेट, पाल टॉकीज, बस स्टेशन,पुलिस थाना होते हुए नगर पालिका पहुंचकर संपन्न हुई जहां अखंड भारत दिवस मनाया गया ।संपूर्ण के दौरान थाना प्रभारी सुधीर उपाध्याय मय जाब्ते के चल रहे थे व पुलिस का माकूल बंदोबस्त था।

error: Content is protected !!