विद्युत भवन में विशाल वृक्षारोपण
अजमेर ! अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह निर्वाण ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है। प्रबल निदेशक निर्वाण जवाहर फाउंडेशन के क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर कार्यक्रम के तहत माकड़वाली रोड स्थित विद्युत भवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम में औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए समाज को जागरुक करना चाहिए एवं वृक्षारोपण के लिए सामाजिक संस्थाओं को अहम भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए आयुर्वेद का काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा रहा है यह सब हमें पेड़ों की देन है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना गर्ग ने कहा कि मानव निजी स्वार्थ वश पेड़ों की कटाई कर रहा है जिसके भविष्य में घातक परिणाम होंगे, हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की पहल करनी चाहिए।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती ने कहा कि अजमेर को हरा भरा बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को वृक्षारोपण करना चाहिए ! उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक पेड़ लगाना चाहिए।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक शिव कुमार बंसल ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन द्वारा अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह निर्वाण महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना गर्ग के नेतृत्व में विद्युत भवन में दक्षिण भारत से मंगाए छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 200 पेड़ वितरित कर वृक्षारोपण करने एवं पेड़ की देखभाल करने की जिम्मेदारी दी गई !
इस अवसर पर महेश चौहान अजय कृष्ण तेंगौर राम तुषार सिंह यादव अजमेर विद्युत वितरण निगम के सचिव एन अल राठी डायरेक्टर एम के गोयल ए के जगतिया राजीव वर्मा एमडी बाल्दी अशोक कुमार गोपाल चतुर्वेदी संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे ।