केकड़ी 18 अगस्त(पवन राठी)
कस्बे के अजमेर रोड स्थित बिजासन माता मंदिर के सामने संचालित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में गुरुवार को नवागंतुक छात्र छात्राओं का रोली मोली बांधकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज मोनू कुमार शर्मा । कार्यक्रम का शुभारंभ शर्मा ने नव प्रवेश विद्यार्थियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के विषय व्याख्याताओं का विद्यार्थियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सभी व्याख्याताओं ने नव प्रवेश की छात्राओं का अभिनंदन एवं मार्गदर्शन किया। इस दौरान महाविद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं ने नव प्रवेश ई छात्र छात्राओं का रोली एवं मौली लगाकर उनका स्वागत एवम् साथ ही मुंह भी मीठा किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की स्थापना के साथ ही महाविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा देना ही पहली प्राथमिकता है। उन्होंने वर्ष पर्यंत होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। विज्ञान संकाय के व्याख्याता आशीष कुमार लक्ष्कार ने बढ़ती हुई जनसंख्या तथा खाद्य आपूर्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में समस्याओं के निवारण हेतु उच्च कृषि तकनीकी का प्रयोग एवं कृषि उत्पादों को के लिए अत्याधुनिक बाजारों को स्थापित करने की आवश्यकता है जिससे वर्तमान समय में युवाओं की कृषि के प्रति कम हो रही रुचि तथा उनके दृष्टिकोण में बदलाव होगा तथा कृषि के क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। महाविद्यालय के व्याख्याता शंकर लाल मेघवंशी ने कहा कि हमारे जीवन में उपलब्धियों का उतना महत्व नहीं होता जितना उन तक पहुंचाने वाले जीवन संघर्ष का इस संघर्ष में एक विद्यार्थी की जीवन नैया पार लगाने वाला कोई शिक्षक ही होता है। इसलिए उनके प्रति निष्ठावान रहते हुए उसके दिशा निर्देशों का अनुसरण करते हुए हमें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। व्याख्याता लाल चंद साहू ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सम्मान किसी पद से नहीं अपितु कार्य से मिलता है इसलिए अपने व्यवसाय का सम्मान करते हुए हमें अपने कर्म के प्रति निष्ठावान होना चाहिए तभी हम बेहतर समाज निर्माण के कार्य बनेंगे। इस मौके पर महाविद्यालय के केदार चौधरी , प्रह्लाद कुमावत,सोनू चौधरी, सुरेश कुमावत, मुख्तार मोहम्मद, सीपी शर्मा ,ओम प्रकाश शर्मा ,जितेंद्र शर्मा सहित मौजूद थे।