चतरपुरा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह व अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मानित

विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के युग में अव्वल आने का संदेश

राजसमंद जिले भीम पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडावर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चतरपुरा ( मंडावर ) में संस्था प्रधान श्रद्धा कुमारी के सानिध्य में समाजसेवी, लोको पायलट जसवंत सिंह मंडावर की ओर से कक्षा आठ व कक्षा 5 बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8 के अव्वल विद्यार्थी हिना चावला, भावना चौहान, भाविका कुमारी , पंकज चावला, कक्षा 5 के विद्यार्थी पलक चावला, बलवंत सिंह , युवराज सिंह तथा कक्षा 5 रोहिड़ा स्कूल के विद्यार्थी वीरेंद्र सिंह रोहिड़ा, रविंद्र सिंह रावली गुआर, ललिता कुमारी रावली गुआर आदि को सम्मानित किया गया। लोको पायलट जसवंत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावकों व विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है तथा प्रतिस्पर्धा के युग में आगे बढ़ने का संदेश दिया। निर्धन व प्रतिभावान विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मार्गदर्शन, कोचिंग, पुस्तकें सहित हर संभव सहायता करने की बात कहीं।
इस अवसर पर सूबेदार विरद सिंह, वार्डपंच भंवर सिंह, ललिता देवी, डालचंद चावला, रणजीत सिंह, सूबेदार नारायण सिंह, सेसा सिंह, छगनलाल चावला, अध्यापक भंवर सिंह चौहान, शंभू दयाल टांक, नरेंद्र घोसलिया, माया बायल, धीरज हरी गौड़, कमला गहलोत, मनीषा चावला, ममता चावला, पिंकी चावला, ममता परिहार, बसंता कुमारी, टीकम सिंह चौहान, रूपाराम परिहार, गोपीलाल चावला, खीम सिंह, डूंगर सिंह, दूध सिंह, मुकेश सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!