केकड़ी 22 अगस्त (पवन राठी)
राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों के केडर का पुनर्गठन राजस्व मंडल अध्यक्ष व निबंधक द्वारा समयानुसार संपादित किए जाने से राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री शंभू सिंह राठौड़ द्वारा निबंधक महावीर प्रसाद एवं उपनिबंधक दीप्ति शर्मा का शिष्ट मंडल द्वारा बुके भेट कर आभार प्रकट किया।
आभार प्रकट करते समय प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सैनी, जिला अध्यक्ष अतुल भार्गव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश अजमेरा, सचिव महेश बाकोलिया, अध्यक्ष राजस्व मंडल गुरुमीत सिंह लबाना, अंकित उबाना, मनीष एवं प्रवीण एवम अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।