केकड़ी 22 अगस्त(पवन राठी)नगर पालिका द्वारा आयोजित किये जाने वाले तेजा मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए बजट बढ़ाने पर विचार विमर्श करने के लिए नगरपालिका की विशेष बैठक बुधवार को अपरान्ह 3 बजे पंचायत समिति सभागार में आहूत की गई है।
अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सैनी ने बताया कि विगत में 27 जुलाई को सम्पन्न बैठक में मेले का बजट 30 लाख से 50 करने की मांग पार्षदों द्वारा की गई थी परंतु कोई निर्णय उक्त बैठक में नही होने से इस बिंदु पर विचार करने के लिए बैठक बुलाई गई है जो पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू की अध्यक्षता में होगी। बैठक में विस्तार से चर्चा की जाकर उचित निर्णय बजट पर लिया जाएगा।