अजमेर 22 अगस्त। 20वीं राज्य स्तरीय शुटिंग प्रतियोगिता जगतपुरा जयपुर में 12 से 21 अगस्त तक सफलतापूर्वक आयोजित हुई।
इस प्रतियोगिता में करणी डिफेंस शुटिंग एकडमी से 69 निशानेबाजों ने भाग लिया। रेवत राम चौधरी ने मास्तर कैटेगरी 50 मी. 3च् पोजिशन में गोल्ड व 50 मी. प्रोन पोजीशन में ब्रॉन्स मेडल व कैलाश चन्द मीना ने एयर 10मी. पिस्टल एयर सीनियर मास्टर कैटेगरी में गोल्ड व सैय्द अबुल हसन ने मास्टर केटेगरी 10 मी. एयर राइफल में सिल्वर प्राप्त किया।
करणी डिफेेंन्स शूूटिंग एकडमी से 40 निशानेबाजों ने प्री नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। एकडमी डायरेक्टर हिम्मत सिंह राठौड, चैयरमैन निर्मल सिंह राठौड़, गोला सरपंच सुमन कंवर व कोच मनोज शर्मा ने खिलाड़ियों का सम्मान किया।
हिम्मत सिंह राठौड़