बीसलपुर बांध में जल की आवक तेजी से जारी-314 मीटर तक पंहुचा जल स्तर

केकड़ी क्षेत्र के 3 बांध हुए लबालब
लसाडिया बांध छलकने से जयपुर मार्ग हो सकता है बंद
===============+====+++
केकड़ी 23 अगस्त (पवन राठी)जयपुर अजमेर की जीवन दायिनी बीसलपुर परियोजना के बीसलपुर बांध में तेज गति से पानी की आवक जारी रहने से बांध के जल स्तर में तेजी से वृद्धि होती जा रही है।मंगलवार सुबह नो बजे तक बांध में313-77आर एल मीटर था जिसके आज रांत तक 314मीटर पार करने की संभावना है।
बांध के केचमेंट एरिया भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ जिले में दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा से सभी स्थानीय बांध लबालब हो जाने से त्रिवेणी पर 8 मीटर की चादर चल रही है जिससे बीसलपुर बांध में तेज गति से पानी आ रहा है।ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बार बीसलपुर बांध पूरा भर सकेगा।
केकड़ी क्षेत्र का लसाडिया बांध भर कर छलक उठा है और 2 इंच की चादर चल रही है।इसकी भराव क्षमता
3-43मीटर है और बांध में 3-49मीटर पानी आ चुका है। केकड़ी-जयपुर मार्ग के अवरुद्ध होने की संभावनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है।
इसी प्रकार बिसुन्दनी बांध की क्षमता 3-27 मीटर है और उसमें3-34मीटर पानी आ जाने से वह भी छलक उठा है।
इसी प्रकार अम्बापुरा बांध भी छलक उठा है।

error: Content is protected !!