अजमेर 24 अगस्त, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन 1353वीं जयंती के अवसर पर व आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रमों में पूर्व संध्या पर हिंगलाज माता पूजा अर्चना व दाहरसेन की मूर्ति पर दीपदान का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर रंगभरो प्रतियोगिता आयोजित की गई अजमेर नगर स्तर पर जुनियर वर्ग में एच.के. एच. की हर्षिता पंवार प्रथम, रा.उ.मा.वि. की जयश्री द्वितीय, माॅडल गल्र्स स्कूल की रागिनी गायकवाड़ तृतीय सीनियर वर्ग में संत कंवर राम स्कूल के निखिल मूलचंदानी प्रथम, हरीसुंदर बा. की अर्चना द्वितीय व रा. माॅडल स्कूल की तनीषा चैहान तृतीय विजेता रहे
25 अगस्त को जयंती पर होगा मुख्य कार्यक्रम
सिधुपति महाराजा दाहरसेन की 1353वीं जयंती गुरूवार 25 अगस्त को प्रातः 9 बजे हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार स्थित स्मारक पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें रंगभरो प्रतियोगिता अजमेर शहर स्तर पर विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिये जायेगें व विद्यालय स्तर पर आने वाले विद्यार्थी विजेताओं को भी सम्मानित किया जायेगा व कबड्डी प्रतियोगिता विजेता शहीद अविनाश महेश्वरी आदर्श विघा निकेतन, भगवानगंज, अजमेर की टीमों को सम्मानित किया जायेगा।
सभी कार्यक्रम अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, भारतीय सिन्धु सभा, पर्यटन विभाग, सिन्धु शोध पीठ, म.द.स.विश्वविद्यालय, भारतीय इतिहास संकल्न समिति सिंधुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक विकास व समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा।