आज दिनांक 24 अगस्त 2022 – युवा कांग्रेस नेता डॉ सुनील लारा एवं शहर कांग्रेस सचिव सागर मीणा के नेतृत्व में आगामी छात्रसंघ चुनावों को देखते हुए सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में जिला प्रषासनिक अधिकारी नियुक्त करने बाबत माननीय जिला कलेक्टर महोदय को पत्र सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए सुनील लारा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेषानुसार आगामी दिनांक 26 अगस्त व 27 अगस्त को समस्त महाविद्यालयों व विष्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव होने जा रहे है जिसमें से सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर में भी चुनाव की सरगर्मी की शुरूआत हो चुकी है। चंूकि राजकीय महाविद्यालय अजमेर संभाग का सबसे बड़ा महाविद्यालय है जिसमें करीब 9000 छात्र-छात्राऐं अध्ययनरत है तथा महाविद्यालय में कई विषेष संगठन के व्याख्याता जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोषिष करते है जिससे कभी भी स्थिति खराब हो सकती है। पत्र में यह भी बताया गया है कि उक्त चुनावों में बाहरी तत्वों का भी आना जाना लगा रहता है जिससे माहौल खराब होने का अंदेषा हो सकता है। इसी के चलते आज माननीय कलेक्टर महोदय से निवेदन किया गया महाविद्यालय में चुनाव प्रक्रिया दिनांक 26 अगस्त व मतगढना दिनांक 27 अगस्त को जिला प्रषासनिक अधिकारी नियुक्त किये जाये ताकि छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके।
छात्रों की जायज मांग व सुरक्षा को मध्यनजर रखते माननीय जिला कलेक्टर ने जल्द से जल्द जिला प्रषासनिक अधिकारी नियुक्त करने का आष्वासन दिया।
इस दौरान डॉ सुनील लारा, सागर मीणाएनएसयूआई प्रत्याशी नवीन कोमलईश्वर राजोरियाचंद्रकांत पालीवाल, पवन ओढ, रियाज खान, हनीश मारोठिया, हरीश कुमार, विक्रम, रतन गोठवाल आदि मौजूद थे।
डा. सुनील लारा