राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेंद्र कालस के नेतृत्व में परीक्षा सेंटर को राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के परिसर में करवाने के लिए प्राचार्य डॉ विभा शर्मा को ज्ञापन दिया।
एबीवीपी अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेंद्र कालस ने बताया कि राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के विधि स्नातक के विद्यार्थियों का परीक्षा सेंटर सेंट विलफ्रेड था जोकि शहर से 30 किलोमीटर दूर स्थित था इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूर्व में भी कई ज्ञापन और प्रदर्शन कर प्रशासन को चेताया, इस वर्ष सेंटर दयानंद महाविद्यालय दिया जोकि आपत्तिजनक है क्योंकि इस सेंटर पर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर द्वारा जांच विचाराधीन है ऐसे में इसे सेंटर बनाना किसी गड़बड़ का संकेत है इसलिए परीक्षा सेंटर राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में किया जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन और राजस्थान सरकार की होगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहन यादव, महासचिव पद प्रत्याशी जयेश, संयुक्त सचिव पद प्रत्याशी आशीष पारीक, सूरज रावत, चेतन चौहान, रानी कंडारा, दिलीप चौहान, किशोर कुमावत, राजकुमार कुमावत, विक्रम सिंह, लोकेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।