पदोन्नति पर किया उपाध्याय का अभिनंदन

केकड़ी 25 अगस्त (पवन राठी)
उपखंड कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद उपाध्याय की पदोन्नति अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर उपखंड कार्यालय केकड़ी में होने पर कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं।
मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति केकड़ी के महामंत्री सत्यनारायण सोनी ने बताया कि महावीर प्रसाद उपाध्याय की सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर उपखंड कार्यालय केकड़ी में ही पदोन्नति होने पर कार्यग्रहण में राजस्व विभाग मंत्रालयिक कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष व संघर्ष समिति के पदाधिकारी शंभू सिंह राठौड़, संघर्ष समिति संयोजक हरगोविंद सिंह ,कोषाध्यक्ष जुगल किशोर दाधीच, प्रियंका शर्मा, शंकर सिंह राठौड़, पंकज मेवाड़ा, अभिषेक दादी, मालू सिंह, लेखराज मीणा, जयप्रकाश प्रजापत, जितेंद्र जैन, अभिषेक दाधीच, रवि कुमार बोयत, बद्री नारायण शर्मा, भानु प्रकाश वैष्णव, सहित सभी मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे इसी दौरान केकड़ी के आगमन पर राजस्व विभाग मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ का भी मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया

error: Content is protected !!