अजमेर !अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना गर्ग ने कहा कि लंपी वायरस स्किन डिजीज से पीड़ित नौ वंश को बचाने के लिए सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभाए! अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना गर्ग आज जिला कलेक्ट्री में स्वयंसेवी संस्थाओं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं भामाशाहओं से औपचारिक बातचीत कर रही थी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर के कक्ष में आयोजित औपचारिक बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर गर्ग ने कहा, कि सामाजिक संस्थाओं स्वयंसेवी संस्थाओं एवं भामाशाह को पीड़ित गोवंश को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं सामाजिक संस्थाओं एवं भामाशाहओं से लंपी स्किन डिजीज से पीड़ित गौ वंश के लिए चारा,बाटा,कुट्टी एवं दलिया उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि लंपी स्किन डिजीज में आयुर्वेदिक लड्डू के कारगर परिणाम सामने आए है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं भामाशाहओं से गोवंश में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक लड्डु बनवा कर जिला प्रशासन अजमेर के आइसोलेशन कैंप,गौशालाओं एवं सड़कों पर घूम रही गौ माताओं को अर्पित करने का भी आग्रह किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना गर्ग ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियो सामाजिक सेवा सामाजिक संस्थाओं स्वयंसेवी संस्थाओं एवं भामाशाहओं से वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ प्रफुल्ल माथुर.डॉ साकेत पाठक श्री दिगंबर जैन महासमिति के अध्यक्ष. लायन अतुल पाटनी जवाहर फाउंडेशन के शिव कुमार बंसल समाजसेवी राशिका महर्षि नगर निगम अजमेर के सहायक अभियंता ललित मोहन शर्मा नगर निगम अजमेर के सचिव पुरुषोत्तम पवार कांजी हाउस प्रभारी बृजमोहन सेन संत निरंकारी संस्था के सोनू निरंकारी एवं देवेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।