50 होटलों के साथ क़रार के द्वारा 2025 तक अपने पोर्टफोलियो को 300 तक पहुंचाने की योजना
मुंबई, 26 अगस्त, 2022 – भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटेलिटी कंपनी इंडियन होटल्स लिमिटेड (आईएचसीएल) अपने तीव्र विस्तार को जारी रखे हुए है, कंपनीने पिछले 24 महीनों में 27 नए होटल खोले हैं और 50 नए होटलों के साथ उद्योग जगत के अग्रणी क़रार किए हैं। इस अवधि यानि 2020 और 2021 के दौरान आईएचसीएल ने सबसे ज़्यादा संख्या में होटलों के साथ क़रार किया है, जिसके चलते कंपनी के पोर्टफोलियो में 5,500 से अधिक कमरे शामिल हो गएहैं।
सुमा वेंकटेश, एक्ज़क्टिव वाईस प्रेज़ीडेन्ट- रियल एस्टेट एण्ड डेवलपमेन्ट, आईएचसीएल ने कहा, ‘‘पिछले दो सालों के दौरान भारत में सबसे ज़्यादा संख्या मेंहुए क़रार, हमारे ब्राण्ड्स की क्षमता की पुष्टि करते हैं। आईएचसीएल निवेशकों के लिए पसंदीदा साझेदार बनी हुई है, जिसके चलते हम विभिन्न परियोजनाओंके लिए दीर्घकालिक साझेदारियां कर रहे हैं। हमारे समझौतों को लम्बी अवधि के लिए नवीनीकृत किया जाना इस बात को दर्शाता है कि हमारे हितधारकआईएचसीएल का महत्व देते हैं।’’
आईएचसीएल सामरिक साझेदारियों के माध्यम से विश्वस्तरीय बाज़ारों में अपनी स्थिति को सशक्त बनाएगी। इसी दृष्टिकोण के तहत दुबई में ताज एक्ज़ोटिका रिज़ॉर्ट एण्ड स्पा खोला जा रहा है।