सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा “गौ सारथी” मुहीम के तहत गौ माता की सेवा जारी है.
अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नौरत बंसल ने बताया की अभी गौ माता को जो लम्पी बीमारी तेजी से फ़ैल रही है इसी के उपचार के लिए नगर निगम अजमेर द्वारा पंचशील में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है जिसमे बीमारी से ग्रसित गौवंश को रखा गया है सारथी संस्था द्वारा आज शनि अमावस्या पर इसी सेंटर पर गौ माता को हरा चारा, कुट्टी एवं गुड़ का भोजन करवाया गया.
आज की सेवा में देवेंद्र गुप्ता, जय गोयल, राहुल गोयल, ऋषभ अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।