अजमेर/4 सितम्बर, 2022 / दसलक्षण धर्म के अंतर्गत पाँचवे दिन रविवार को शांतिनाथ जिनालय सर्वोदय कॉलोनी में सत्य धर्म की विशेष पूजा हुई। साथ ही पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक भी मनाया व निर्वाण लाडू चढ़ाया। जैन दर्शन में उत्तम सत्य का अर्थ मात्र ज्यों का त्यों बोलने का नाम सत्य नहीं है , बल्कि हित-मित-प्रिय वचन बोलने से है। कहने का अभिप्राय है कि जिन वचनों से यदि किसी जीव का अहित होता हो तो वे वचन सत्य होते हुये भी असत्य ही है।
पूजा से पूर्व मूलनायक भगवान के अभिषेक व शांतिधारा सुभाष चंद, रानी प्रभा, अशोक, सीमा, विवेक, चहित पाटनी परिवार ने की। कुंथुनाथ व अरहनाथ भगवान के अभिषेक व शांतिधारा अशोक बाकलीवाल व वीरेंद्र पाटनी परिवार जबकि वासुपूज्य व पार्श्वनाथ भगवान के जितेंद्र कुमार अमित कुमार परिवार आदि ने की।
जिनालय समिति के मंत्री विनय गदिया ने बताया कि दसलक्षण धर्म के इस पावन अवसर पर दिन भर धर्म ध्यान के साथ धार्मिक – सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं व घर-घर जैन परिवारों में आत्मा की शुद्धि के लिए एक अलग ही आध्यात्मिक सरिता बह रही है। पुरुषों के साथ महिलाएँ भी संयम, तप, त्याग के साथ बराबर पूजा-अर्चना कर रही है। नयी पीढ़ी में रेणु पाटनी, माया गदिया, प्रिया पाटनी, अर्चना जैन, रेखा बाकलीवाल, अंजू पाटनी, अंतिमा गदिया, अनिता गंगवाल, साधना पाटनी, नीरू बड़जात्या, मोनिका सुरलाया, वर्षा डिम्पी बड़जात्या, कीर्ति नैना पाटनी, ज्योति सेठी, नीलम पांड्या, ललिता दोषी, समीक्षा पाटनी, अनिता सौगानी आदि सक्रिय भागीदारी निभा रही है। पंचमेरु के उपवास पूर्ण होने पर मंजू छाबड़ा ने दिन में थालोड़ी निकाली व विनितियाँ गवाई। कार्यक्रम का संचालन विनय गदिया ने किया।
(अनिल कुमार जैन)
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय,
सर्वोदय कॉलोनी, पुलिस लाइन,
अजमेर
फोन -98292152342