ब्रह्माकुमारीज के स्वर्णिम समाज निर्माण अभियान के तहत केकड़ी में विभिन्न कार्यक्रम गुरुवार को

केकड़ी 7 सितंबर(पवन राठी) ब्रह्मा कुमारीज ऐश्वर्या संस्थान द्वारा अपने स्वर्णिम समाज निर्माण अभियान के तहत गुरुवार को केकड़ी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
केकड़ी सेंटर ब्रह्माकुमारी संस्थान कि केकड़ी सेंटर प्रभारी बीके कविता दीदी ने बताया कि कार्यकर्मो की शुरुआत प्रातः 10:बजे से विद्यार्थियों में संस्कार निर्माण हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुलिस थाने में कार्यक्रम के साथ ही सांयकाल 6 बजे से 8 बजे तक रूपा गार्डन आचार्य मोहल्ला जगदीशपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उक्त कार्यक्रम ने प्रमुख रुप से स्वच्छ समाज-स्वस्थ समाज, वृक्षारोपण, तनाव मुक्त जीवन, मूल्यनिष्ठ समाज की पुनर्स्थापना, खुशनुमा जीवन के सुनहरे सिद्धांत,आध्यात्मिकता द्वारा समाज को नई दिशा, सामाजिक समस्याओं का आध्यात्मिक समाधान सहित सभी के सहयोग से सुखमय संसार,एक विश्व एक परिवार आदि विषयों पर विचार रखे जाएंगे।

error: Content is protected !!