अजमेर, 7 सितम्बर, 2022/ सर्वोदय कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय में आत्मशुद्धि के पर्व ‘पर्युषण’ के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की धूम रही। सवेरे जिनाभिषेक व शांतिधारा के पश्चात् उत्तम त्याग धर्म की रत्नत्रय की विशेष पूजा व विधान के साथ नितनियम की पूजाऐं हुई। त्याग धर्म से तात्पर्य यहॉ आत्मशुद्धि के लिए विकार भाव छोड़ना तथा स्व-पर उपकार की दृष्टि से धन आदि का दान करना त्यागधर्म है। आध्यात्मिक दृष्टि से राग द्वेष क्रोध मान आदि विकार भावों का आत्मा से छूट जाना ही त्याग है। उससे नीची श्रेणी का त्याग धन आदि से ममत्व छोड़कर अन्य जीवों की सहायता के लिये दान करना है।
इस अवसर पर धर्मावलंबियों ने 4 प्रकार के दान – पात्र दान, दयादान, अन्वयदान (स्नेह से संबंधियों को) व समदान (समाज के हित हेतु) के संकल्प लिए व दान किए। इसमें अशोकजी शशिजी बड़जात्या, पुनितजी विनिताजी लुहाड़िया, प्रेमचंदजी पंतग देवीजी पाटनी, कमलजी इंद्राजी कासलीवाल सहित कई लोगों ने दान की घोषणा की।
प्रातः मूलनायक भगवान श्री शांतिनाथ के अभिषेक व शांतिधारा श्रेष्ठी नरेन्द्र सरोज दोषी, सोनल-पंकज, प्रशस्ति सेठी परिवार, आदिनाथ भगवान के अमनजी-सरलाजी, यशस्वीजी-अर्चनाजी जैन परिवार एवं वासुपूज्य भगवान के अशोकजी चिंतामणीजी गोधा परिवार ने की । तत्पश्चात् प्रतिमाओं का मार्जन सूखे कपड़े से अशोक सुरलाया, दिनेश पाटनी, विनोद जैन, सौरभ सुरलाया, विवेक पाटनी, प्रवीण छाबड़ा, सुयोग गंगवाल, ताराचंद सेठी, अनिल पाटनी आदि ने की।
जिनालय समिति के मंत्री ने बताया कि कॉलोनी का महिला मंडल दसलक्षण पर्व के हर कार्यक्रम में बढचढ़ कर हिस्सा ले रहा है, जिनमें गुणमाला गंगवाल, निलिमा पाटनी, बीना गदिया, प्रिया पाटनी, अनिता गंगवाल, निलम पांड्या, शांता पाटनी, रेणु पाटनी, साधना पाटनी, मैम बाई, कमला बाई, अर्चना जैन, माया गदिया, बीना पाटोदी, मुन्नी सौगानी, सुषमा जैन, निशा बाकलीवाल आदि कई महिलाऐं शामिल है। आपकी सक्रिय सहभागिता से ही यहाँ कार्यक्रमों में रौनक बनी रहती है।
(अनिल कुमार जैन)
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय,
सर्वोदय कॉलोनी, अजमेर
फोन 9829215242