जिला परिषद में षिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

दिनांक 07.09.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जवाहर रंगमंच, अजमेर में षिक्षक दिवस सम्मान सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 07.09.2022 को किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ जिला प्रमुख एवं पधारे अतिथिगण ने सरस्वती वन्दन कर किया। समारोह में सावित्रि विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपरान्त समारोह में षिक्षा विभाग के कुल 49 अधिकारियों एवं कार्मिको जिनमें अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी, मुख्य ब्लॉक षिक्षा अधिकारी, पंचायत षिक्षा प्रसार अधिकारी, शारीरिक षिक्षक एवं अध्यापको को जिला प्रमुख के करकमलो से प्रमाण पत्र, प्रषस्ति पत्र एवं केसरिया दुपट्टे द्वारा सम्मानित किया गया।
जिला प्रमुख ने अपने उद्धबोधन में गुरूओं को स्थान को सर्वोच्च बताया एवं भगवान स्वरूव बताया। जिला प्रमुख ने षिक्षकों को इस देष व समाज की नींव को निर्धारण करने वाला बताया। जिला प्रमुख ने कहंा की आज के दोर में पष्चिम संस्कृति हम पर हावी हो रही साथ ही अभिभावक अपने बच्चों को निजी संस्थानों में पढाने को प्राथमिकता देते है जिला प्रमुख ने यह आग्रह किया हम सरकारी विद्यालयों के षिक्षा के स्तर को इतना मजबूत और जवाबदेही बनायें की वहां का विद्यार्थी भी राज्य ही नहीं देष की उच्च सेवाओं में चयनित हो और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपयोगित साबित करें। इसी प्रकार के कार्यो को मध्यनजर रखते हुऐ इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में जिला प्रमुख सहित समाजसेवी श्री भंवर सिंह पलाडा, किषनगढ़ विधायक श्री सुरेष टांक, अजमेर उत्तर विधायक श्री वासुदेव देवनानी, श्री नन्दाराम मूण्ड पूर्व जिला परिषद सदस्य, श्री राजेन्द्र बागडी जिला परिषद सदस्य, श्री जगदीष गौरा जिला परिषद सदस्य, श्री जितेन्द्र सिंह नोसल प्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य, डॉ. केसर उदावत, श्री जीवराज जाट पूर्व संयुक्त निदेषक, श्री हेमन्त स्वरूप माथुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, सहित जिला स्तरीय अधिकारिगण एवं जिला अयोजना समिति की सदस्य श्रीमती भारती, श्री श्रवण कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण/अधिकारीगण उपस्थित रहे।

श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता एवं निर्देषन में प्रषासन एवं स्थापना स्थाई समिति की बैठक का किया गया आयोजन
दिनांक 07.09.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, जिला परिषद, अजमेर की अध्यक्षता में प्रषासन एवं स्थापना स्थाई समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रमुख द्वारा समस्त विकास अधिकारियों को निर्देष प्रदान किये कि आपके पंचायत समिति स्तर पर अधिषेष कार्मिकों की सूची एवं प्रतिनियुक्ति/कार्य व्यवस्थार्थ कार्मिको की सूची से जिला परिषद को अवगत कराया जाये, ताकि वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्धारित पदों के अनुरूप कार्मिको का पदस्थापन किया जावें। साथ ही जो कार्मिक पंचायत समितियों में पदो के विरूद्ध नियुक्त है उन्हे उसी पंचायत समितियों में पदस्थापित माना जावंें जिसकें आदेष भी पूर्व में जिला परिषद से जारी किये जा चुके है। जिला प्रमुख ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रत्येक बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवष्यक दिषा-निर्देष प्रदान किये। जिला प्रमुख द्वारा समस्त विकास अधिकारियों को महानरेगा योजनान्तर्गत एक गांव चार काम के कार्य जैसे शमषान विकास, खेल मैदान विकास, चरागाह विकास और मॉडल तालाब को कार्यो पर प्रभावी नियत्रंण कर जारी स्वीकृतियों को यथाषीघ्र पूर्ण कराने एवं नये कार्यो को सीक्योर पोर्टल पर फिड करने हेतु निर्देष प्रदान किये। जिला प्रमुख द्वारा एफएफसी एवं एसएफसी योजना के स्वीकृत कार्यो को यथाषीघ्र पूर्ण कराने हेतु एवं पूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र भिजवाने हेतु निर्देष प्रदान किये। जिला प्रमुख ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर असन्तोष जाहिर किया। विकास अधिकारियों को निर्देष प्रदान किये की जनसुनवाई में आये जिन प्रकरणों की जांच पंचायत समिति को अग्रेषित की जाती है को तत्काल निस्तारित किया जावें साथ ही जरूरत हो तो प्रकरण टिप्पणी सहित जिला परिषद को भिजवाया जावें।
जिला प्रमुख द्वारा समस्त विकास अधिकारियों को अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व सेवा भाव से करने का आग्रह किया। जिससे अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकें।

श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने ग्राम पंचायत पनेर में जारी अनावष्यक आबादी भूमि आवंटन के जांच के दिये आदेष
दिनांक 07.09.2022 जिला परिषद, अजमेर। ग्राम पंचायत पनेर के ग्रामवासियों ने जिला प्रमुख को अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत पनेर में ग्राम पनेर, निट्टी, मानपुरा, रामनगर एवं दरडून्द राजस्व ग्राम है। इन गांवो में किसी भी तरह कि आबादी भूमि की आवष्यकता नहीं है। ग्राम पंचायत पनेर के सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मिलीभगत कर इन गांवो में इनती आबादी भूमि आवंटित कर दी गई है जितनी ग्राम पंचायत पनेर में आज तक आवंटित नही हुई है। ग्रामवासियों ने इस प्रकरण की गहराई से जांच उच्च स्तर पर करवाने हेतु निवेदन किया है जिससे ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा इस प्रकरण में श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को निर्देषित किया कि प्रकरण की जॉच जिला परिषद स्तर से कमेटी बनाकर की जावें साथ ही जांच रिपोर्ट से तत्काल अवगत कराया जावें। ताकि आबादी भूमि का अनावष्यक आवंटन ना हो और राजकीय/सरकारी भूमि को भी खुर्द-बुर्द होने से बचाया जाये।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!