जिला कलक्टर ने सीवरेज समस्या की रिपोर्ट मांगी: जन आस्था आक्रोशित होकर सड़कों पर

अरुण पाराशर
पुष्कर सरोवर और नगर के लिए नासूर बन चुके सीवरेज सिस्टम और समस्या के स्थायी समाधान को लेकर राज्य सरकार द्वारा 11 करोड़ के बजट घोषित होने के बाद गत पांच माह से विभागों में गोते खाते रहने बाद भी धरातल पर कार्य प्रारंभ नही होने से चिंचित सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर ने गत दिनों जिला कलक्टर अजमेर से व्यक्तिश: भेंट कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित पत्र सौंपकर सीवरेज समस्या निदान के सुझावों के साथ डी पी आर तैयार करने वाली एजेंसी अजमेर विकास प्राधिकरण को अविलंब स्वीकृत बजट आवंटित कर टेंडर करवा कार्य आरंभ किए जाने की मांग की थी। पाराशर की मांग पर जिला कलक्टर ने स्थानीय नगर पालिका पुष्कर को पत्र क्रमांक यू डी/ अमृत/ 2022/ 857 दिनांक 23/8/2022 के द्वारा लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने व की गई कार्यवाही से प्रार्थी व जिला कलक्टर कार्यालय को अवगत कराना सुनश्चित करावे के निर्देश दिए थे। इस संबंध में बजट घोषणा के बाद पालिका ने राज्य सरकार से अपने स्तर पर जानकारी लेकर सीवरेज सिस्टम समस्या के स्थायी निदान के संबंध में कार्य शुरू करने को लेकर आज तक क्या प्रगति और कार्यवाही की गई है पालिका ने अपनी रिपोर्ट जिला कलक्टर को सौंप दी होगी लेकिन प्रार्थी को हो रही प्रगति कार्यवाही से आज दिन तक अवगत नही कराया गया है।पुष्कर तीर्थ की जनता राज्य सरकार द्वारा घोषित बजट प्रोजेक्ट क्रियान्विति का बेसब्री से इंतजार करते करते थक चुकी है, जनता सीवरेज समस्या के नासूर से आये दिन त्रस्त और मजबूर होकर सड़कों पर आंदोलन कर चुनाव बहिष्कार तक की कसमें खाकर धमकी देने पर उतर रही है। सरकार जागे और जन आस्था से जुड़े संवेदनशील विषय पर समय रहते त्वरित निर्णय लेकर बजट घोषणा अनुरूप समस्या समाधान प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करवाएं। वरना जनता का संयम कभी भी टूटकर विस्फोटक रूप में सामने आ सकता है?

अरूण पाराशर सामाजिक कार्यकर्त्ता पुष्कर तीर्थ।

error: Content is protected !!