केकड़ी 8 सितंबर(पवन राठी)केकड़ी जयपुर रोड पर सी पी एड कालेज के सामने लोहे की चद्दरें व अन्य सामान भरे हुए ट्रेक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रेक्टर में सवार चार लोग घायल हो गए।
घायलों में गंगाराम पुत्र सूरजमल रेगर निवासी कोहड़ा ट्रेक्टर चालक – बालूराम पुत्र ओमप्रकाश रेगर-मोहनलाल पुत्र कजोड़ एवम शिवदयाल पुत्र रामेश्वर रेगर घायल हो गए।ट्रेक्टर सामान लेकर जूनिया जा रहा था।सभी घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल पंहुचाया।घटना की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस थाने से ए एस आई रामसिंह ने जिला अस्पताल पंहुचकर घायलों का इलाज करवाया।