अजमेर 7 सितम्बर।ं आप-हम संस्थान व सपना संस्थान के संयुक्त तत्त्वावधान में गुरूवार को सूचना केंद्र में आयोजित अठारहवां अजयमेरू बाल एकांकी नाट्य समारोह दर्शकों के लिए यादगार बन गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रंगमंचीय कला की प्रस्तुति देकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने अपने संवाद, अभिनय और सजावट का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया। छोटे और बडे विद्यार्थियों के अभिनय को देखकर लग रहा था कि कोई प्रोफेशनल कलाकार अभिनय कर रहे हैं। सभी कलाकार विद्यार्थी पुरस्कार पाने की होड में अपनी छिपी प्रतिभा को प्रकट करने में जीतोड मेहनत करते नजर आए।
बुराइयों पर किया कटाक्ष
इस अवसर पर मंचित किए नाटकों के जरिये गरीबी, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, स्वच्छता, लालच, अशिक्षा, महिला अत्याचार, अस्पृश्यता, सांप्रदायिकता, कन्या भू्रण हत्या,दहेज, अस्पृश्यता, भ्रष्टाचार जैसी बुराईयों पर जमकर कटाक्ष किया। नारी सशक्तिकरण पर भी नाटक में विशेष जोर दिया गया। गरीब परिवारों की दयनीय स्थिति को दिखाकर बच्चों ने नाटक के जरिये समाज में अपनी जागरूकता दिखाने का प्रयास किया। नाटकों को देखकर अतिथि, अभिभावक और शिक्षक रोमांचित हो गए।
चल वैजयंती ऑल सेंट स्कूल को
समारोह के रूप में हुई नाटकों की इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नाटक ऑल सेेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल का पंच परमेश्वर रहा। इसके लिए स्कूल को स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी भारद्वाज व स्व श्री जी आर भारद्वाज चल वैजयंती प्रदान की गई।
पुरस्कृत हुए विद्यार्थी कलाकार
प्रारंभ मंे भगवान श्री नटराजजी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने किया। कार्यक्रम में डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी व नगर परिषद के पूर्व सभापति सुरेंद्रसिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेंद्रसिंह रलावता, सप्तक संस्था के अध्य्ाक्ष सुनील दत्त जैन, भाजपा के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, सपना संस्थान के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, वरिष्ठ रंगकर्मी लाखनसिंह, डॉ हरबंससिंह दुआ, विनित लोहिया, महेन्द्र तीर्थानी, यॉबी जॉर्ज, निरंजन, अभिषेक बडमेचा, एम पी नानिकराम एंड कंपनी के विनोद नागरानी समाजसेवी नरेन्द्र डीडवानिया, पूर्व पार्षद सुभाष खंडेलवाल, कांग्रेस नेता देशराज मेहरा, आदर्श कॉपरेटिव बैंक के अरूण जैन, संजीव ओझा, लायंस क्लब वेस्ट की अध्यक्ष अमित प्रभा व सचिव प्रदीप बंसल ने प्रदान किए।
संस्था की सराहना।
सभी अतिथियों ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए आप हम संस्थान व सपना संस्था की ओर से नगर में रंगमंचीय विधा को जिंदा रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समारोहों से भावी पीढी का रंगमंच के प्रति रूझान बढेगा। समारोह के दौरान नाटकों की प्रतियोगिता को भी इस विधा के लिए आवश्यक बताते हुए अतिथियों ने कहा कि इससे नाटकों के मंचन में श्रेष्ठता आएगी। नाटकों की विषयवस्तु को भी सभी ने सराहते हुए कहा कि इन नाटकों से बच्चों में समाज के प्रति चिंता दिखाई देती है।
प्रतिभाओं का किया सम्मान
संस्था की ओर से विभिन्न क्षेत्रोें में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली शहर की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सा के क्षेत्र में समर्पण भाव रखने के लिए डॉ अनिल शर्मा, डॉ विक्रांत शर्मा, डॉ पीयूष अरोडा, डॉ दिग्विजय सिंह रावत, डॉ राकेश दुबे, सिस्टर प्रिया आनंद, राजकीय सेवा में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अशोक भारद्वाज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणीपुरा के प्रधानाचार्य राजकुमार जारवाल, शिक्षा विभाग के प्रवीण शुभम् शिक्षा के क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में हनुमान दयाल बंसल, अतुल पाटनी व कंवलप्रकाश किशनानी को शॉल ओढ़ाकर , सम्मान पत्र, श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन सभी को कोरोना काल में इनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मान्यता भार्गव ने भगवान श्रीरामजी पर कविता प्रस्तुत की।
नीरज कडेला को मिला महर्षि भरत मुनि सम्मान
समारोह में सप्तक संस्था की ओर से रंगमंच और नाट्य विधा के क्षेत्र में बीते 35 सालों से उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलाकार नीरज कडेला को महर्षि भरत मुनि सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप ग्यारह हजार रुपए नकद, स्मृति चिन्ह और श्रीफल प्रदान किया गया। अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान किया। अजमेर के मूल रूप से कडेला जयपुर में रहकर रंगमंचीय विद्या में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। वे विभिन्न फिल्मों, टीवी सीरियलों व थियेटर मे काम कर चुके हैं।
निर्णायकों में ये रहे शामिल
प्रतियोगिता में निर्णायकों के रूप में जयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी नीरज कडेला, वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्रसिंह, श्रीमती माधवी स्टीफन व श्रीमती दिशा प्रकाश किशनानी उपस्थित रहे। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत सीमा भार्गव ने किया। अध्यक्ष विष्णु अवतार भार्गव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन समारोह संयोजक नरेन्द्र भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर अमित भारद्वाज, विकल्प सिंह, मृदुल भारद्वाज, तेज बहादुर गौतम, शुभम मोटवानी, राजवीर सुनारीवाल, अभय पांचाल, मीमान्सा सिंह, याशी जैन, राजीव लोचन शर्मा, केशव, अभय, रमेश रावत, लेखनी कंवर ने सक्रिय सहयोग किया। महिका भार्गव ने संस्था का परिचय दिया।
लक्की ड्रॉ में खुली साईकिल
इस अवसर पर लक्की ड्रॉ भी खोला गया। जिसमें एम पी नानिकराम एंड कंपनी की ओर से साईकिल सहित लोकेश कुवेरा व योर चॉइस की ओर से अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।
परिणाम इस प्रकार रहे
सर्वश्रेष्ठ नाटक पंच परमेश्वर ऑल सेंट सी सै स्कूल
सर्वश्रेष्ठ नाटक द्वितीय कफन माहेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल
सर्वश्रेष्ठ नाटक तृतीय काबुली वाला डी ए वी शताब्दी स्कूल
सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा कर्मों का फल संस्कार पब्लिक स्कूल
सर्वश्रेष्ठ रूप सज्जा अंधेर नगरी चोपट राजा गुरूकुल पब्लिक स्कूल बडलिया
सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा भोलाराम का जीव एच के एच स्कूल
सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता दीपेंद्रसिंह राठौड गुरूकुल पब्लिक स्कूल बडलिया
सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री पायल टर्निंग पोइंट स्कूल
सर्वश्रेष्ठ संवाद अदायगी कफन माहेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता मानव थदानी ऑल सेंट स्कूल
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री प्रतिभा गुरूकूल पब्लिक स्कूल भजनगंज
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता लक्ष्य मैसी माहेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नेहा बालाजी रॉयल पब्लिक स्कूल
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक इंदुबाला माथुर व मोनिका गुप्ता ऑल सेंट सी सै स्कूल
सर्वश्रेष्ठ सूत्रधार निहारिका सोनी डी ए वी शताब्दी स्कूल