*होनहार एवं प्रतिभाशाली मोहम्मद अमान रंगरेज ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया में 2235 रैंक हासिल कर केकडी का बढ़ाया गौरव, अब बनेंगे डॉक्टर*
*मुस्लिम एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के सदर अब्दुल गफ्फार देशवाली के नेतृत्व में किया गया शानदार सम्मान*
केकड़ी 9 सितंबर(पवन राठी)
नीट परीक्षा के बुधवार को जारी हुए परिणाम में केकड़ी के होनहार एवं प्रतिभाशाली स्टूडेंट अमान रंगरेज पुत्र असलम रंगरेज ने ऑल इंडिया में 2235 वी रैंक हासिल कर केकड़ी का मान बढ़ाया है ।कुल 720 अंक में से 665 अंक अर्जित कर उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है और विशेष बात यह रही है कि नीट परीक्षा के लिए उन्होंने किसी प्रकार की कोई कोचिंग नहीं की है घर पर ही ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से यह तैयारी की और अपने प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त की है । अमान शुरू से ही प्रतिभाशाली बालक रहे हैं।
उनकी इस सफलता पर मुस्लिम एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी केकडी के सदर गफ्फार देशवाली के नेतृत्व में पदाधिकारियों,सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत सत्कार किया और उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर परिवार ,समाज सहित शहर वासियों ने खुशी व्यक्त की एवं दिली मुबारकबाद पेश किए।