केकड़ी 9 सितंबर(पवन राठी) आर्य समाज में विधायक कोष से खुला बरामदा निर्माण कार्य नीव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचार से किया गया।
आर्य समाज मंत्री अशोक आर्य ने बताया की राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व गुजरात प्रभारी डॉ रघु शर्मा की अभिसंशा से आर्य समाज में खुला बरामदा निर्माण हेतु 10 लाख रुपये स्वीकृत किये निर्माण कार्य का शुभारम्भ आर्यसमाज केकडी संरक्षक व राजस्थान युवा कॉग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागर शर्मा के मुख्यआतिथ्य, नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू के अतिविशिष्ट आतिथ्य ,आर्य समाज प्रधान रतन पंवार की अध्यक्षता, व आर्य समाज पूर्वप्रधान छोटू लाल कुमावत, मूलचंद महावर, वीर सिंह अलुदिया, नगर पालिका पार्षद उषा जैन, सज्जन बोयत, के विशिष्ट आथित्य में सम्पन्न हुआ। । भूमि व नीव का पूजन मंत्री आर्शोक आर्य व गुरुकुल खानपुर के आचार्य जनक आर्य द्वारा वेदिकमंत्रोचार कर करवाया गया। रतन पंवार ने बताया कि नीव के के अंदर ऋग्वेदवेदादि भाष्य भूमिका पुस्तक एवं ऋषि ग्रंथ रखे गए। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चेतन रेगर मोहन लाल रेगर रितेश जैन, आर्य वीर दल अधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी, तेजमल पंवार, उप प्रधान गोपाल शर्मा, वंदना अलुदिया, हवन व्यवस्थापक यज्ञ मुनि , शंभू सिंह चौहान, बजरंग सिकलीगर हेमराज नायक, चिरंजीलाल स्वर्णकार, मुकेश कुमावत अर्जुन सिंह, ठेकेदार रामलाल कटारिया,रामलखन,मुख्तियार उपस्थित रहे कार्यक्रम में अथितियों का माल्यार्पण व साफा बंधवाकर व साल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सोनी ने किया।