ठंड की ठिठुरन भी मंद न कर पाई इंसाफ की आवाज

राजधानी में नए वर्ष की शुरुआत भले ही सबसे ठंडे दिन से हुई हो, लेकिन इस सर्द मौसम में भी दिल्ली गैंगरेप की शिकार युवती को इंसाफ दिलाने की मांग मंदी नहीं हुई है। नए साल के पहले दिन जब सुबह का तापमान चार डिग्री से कुछ ही ऊपर था, तब भी इंसाफ की मांग करने वालों के जोश में कोई कमी नहीं दिखाई दी। मंगलवार सुबह से ही जंतर-मंतर पर लोगों का जुटना शुरू हो गया।

इन लोगों का कहना है कि जब तक इस मामले में इंसाफ नहीं मिलता तब तक वह यहां से नहीं जाने वाले हैं। यहां इकट्ठा हुए लोगों ने यह भी मांग की है कि जयपुर में इलाज करा रही गैंगरेप की शिकार किशोरी का सरकार दिल्ली में इलाज कराए। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार उन पर गोली चलवाए लेकिन इंसाफ मिले बिना वह यहां से नहीं जाएंगे।

गौरतलब है कि 3 जनवरी को इस मामले में दिल्ली पुलिस अपनी चार्जशीट दायर करेगी। इसके साथ ही मामले की सुनवाई रोज की जाएगी। इंसाफ की आवाज बुलंद करने वालों ने इस दिन भारत बंद का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!