श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की गोधा गवाड़ी इकाई की वरिष्ठ सदस्य रूपल गोधा के सहयोग से लंपी स्कीन रोग से पीड़ित गौमाताओ के लिए
एक ट्रॉली हराचारा पंचशील नगर स्थित जिला प्रशासन द्वारा अस्थाई रूप से बनाए गए कोरेनटाइन सेंटर पर भिजवाया गया
श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने कहा कि लंपी स्कीन रोग से पीड़ित गोवंश को समिति सदस्याओ के सहयोग प्रतिदिन सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है एवम सभी सदस्य प्रतिदिन वीर प्रभु से गऊ माता पर आई इस बीमारी से शीघ्र निजात की प्रार्थना की जा रही है
कार्यक्रम संयोजक श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर के अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि विगत उन्नीस दिन से लगातार आइसोलेशन सेंटर पर जरूरत के हिसाब से हराचारा,दलिया,कुट्टी
चापड़,गुड, रोटी,फिनायल,दवाई आदि की सेवा भिजवाई जा रही है जीवदया के इस कार्य को समिति सदस्य,समाजसेवियों एवम भामाशाहों के सहयोग से आगे भी जारी रखा जाएगा
Attachments area