दिनांक 15.09.2022। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख, अजमेर निरन्तर ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी क्षेत्रों की समस्याओं पर संज्ञान लेती रही है और अपने स्तर से समस्या निराकरण के लिए उचित प्रयास भी करती रही है इसी के क्रम में आज शहर की गडबडाई पेयजल व्यवस्था के संबंध में संज्ञान लेकर माननीय जलदाय मंत्री, राजस्थान सरकार को पत्राचार किया गया। पत्र में अवगत कराया है कि पिछले कुछ दिनों से अजमेर शहर में नियमित पेयजल सप्लाई गडबडाई हुई है जिससे आये दिन शहर के जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा जलदाय विभाग कार्यालय में अधिकारियों के सामने विरोध प्रदर्षन किया जा रहा है इस संबंध में जिले के दैनिक अखबारो में भी इसका उल्लेख प्रतिदिन किया जा रहा है। जलदाय विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों का इस समस्या जैसे कम प्रेषर, अनिष्चित व अनियमित सप्लाई पर ध्यान आकर्षित करने एवं समस्या का निवारण करने हेतु शहर की जनता सहित अजमेर उत्तर के विधायक एवं अजमेर दक्षिण की विधायक ने ज्ञापन प्रस्तुत किया था। किन्तु उस ज्ञापन पर भी कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा नहंी दिखाई गई जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी और आमजन आक्रोषीत हुए। इस समस्या का मुख्य कारण जलदाय विभाग के जिला स्तरीय उच्च अधिकारियों की जनहितेषी कार्यो के प्रति लापरवाही एवं टालमटोल रवईया है। इसका परिणाम यह है कि इस बार वर्षा ऋतु में हुई अच्छी बारिष से बीसलपुर बांध लबालब होने के उपरान्त भी जनता को नियमित पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। यह दुखद है। उक्त समस्या का तत्काल निराकरण एवं दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख द्वारा जलदाय मंत्री, राजस्थान सरकार को पत्राचार किया है।
दीपक कादीया
7737597589