लम्पी वायरस से बचाव के लिये कई गौभक्त व भामाशाह और समाज सेवी आगे आये

अपना घर, वृद्धाश्रम पुष्कर व मुक बधिर, दृष्टिहीन विद्यालय कोटडा में भी किया सेवा कार्य

अजमेर 15 सितम्बर ( ) गौमाताओं में तेजी से फैल रही लम्पी वायरस महामारी से बचाव के लिये औषधि युक्त लड्डू खिलाने व अन्य उपचार के लिये अग्रवाल समाज अजमेर व श्री सीता गौशाला पहाड़गंज अजमेर की अपील पर अजमेर की कई सामाजिक संस्था, गौभक्त, भामाशाह व समाजसेवी आगे आये हैं इसी क्रम में श्री सीता गौशाला के अध्यक्ष सहित कई धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं में प्रमुख पदों पर पदाधिकारी प्रसिद्ध समाजसेवी श्री ओमप्रकाश जी मंगल की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती हेमलता जी मंगल की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनके सुपुत्र व पुत्रवधु अहमदाबाद निवासी श्री विपिन प्रकाश व श्रीमती मीनू मंगल तथा श्री संजय प्रकाश व श्रीमती डिम्पल मंगल ने श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज अजमेर में लम्पी रोग पीड़ित गौमाताओं के उपचार, औषधि युक्त लड्डू, हरा चारा रिजका व गुड़ आदि की व्यवस्था के लिये एक- एक लाख रुपये तथा उनकी सुपुत्री जयपुर निवासी श्रीमती कीर्ति व दामाद श्री तरुण गोयल ने इक्कावन हजार रुपये भेंट कर गौमाता की सेवा की है।
सेवाकार्य की इसी कड़ी में श्री ओमप्रकाश मंगल ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती हेमलता मंगल की प्रथम पुण्यतिथि पर अपना घर आश्रम, लोहागल, वृद्धाश्रम पुष्कर व मुक बधिर दृष्टिहीन विद्यालय, कोटडा अजमेर में सम्पूर्ण दिन का भोजन कराकर सेवा कार्य किया।
अग्रवाल समाज अजमेर व श्री सीता गौशाला पहाड़गंज की और से श्री ओमप्रकाश मंगल तथा उनके परिवारजनों का बहुत बहुत आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया है।
श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज अजमेर के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगल, उपाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, सचिव सुरेश मंगल व अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल व कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता ने सभी गौभक्तों व समाजसेवी महानुभावों से आग्रह किया है कि गौमाताओं में फैल रही लम्पी बीमारी से गौमाताओं को बचाने के लिये आयुर्वेदिक लड्डू व दवाओं हेतु अधिक से अधिक धनराशि गौशाला में जमा करा कर या हल्दी, अजवाइन, काली मिर्च, दानामैथी, आंवला पाउडर, देशी घी, काली जीरी, बाजरा एवं गुड़ आदि खाद्य सामग्री भेंटकर पुण्य लाभ कमाऐं।

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष, अग्रवाल समाज अजमेर
9414280962

error: Content is protected !!