भारत को जानो प्रश्न मंच का सफल आयोजन

अजमेर। भारत विकास परिषद अजमेर आदर्श शाखा द्वारा स्थानीय डी.बी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजमेर के प्रांगण में भारत को जानो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री नवनीत ठाकुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एवं अध्यक्षता संरक्षक श्री रामचंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर तिलक लगाकर, माला पहनाकर और दीप प्रज्वलन कर किया गया। सचिव श्री आलोक मिश्रा ने बताया कि यह प्रतियोगिता का द्वितीय चरण है। शाखा से कुल 12 विद्यालयों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके प्रथम चरण में 3 सितम्बर को वियालयों मे लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी। उसमें सभी विद्यालयों से प्रथम व द्वितीय रहे विद्यार्थियों ने एक टीम के रूप में द्वितीय चरण में भाग लिया।
शाखा अध्यक्ष दिलीप दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में कनिष्ठ व वरिष्ठ ग्रुप की 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों से विभिन्न राउंड में धर्म-संस्कृति, राजनीति, इतिहास, अर्थव्यवस्था, भूगोल, खेलकूद वह नवीनतम समसामयिक प्रश्न पूछे गए।
शाखा वित्त सचिव वेंकटेश शर्मा ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस विद्यालय, अजमेर के अंकुश सिंह व योगेश मीणा प्रथम व सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल के तनीषा आज़ाद व पीयूषा वैष्णव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल की इशिता यादव व राधिका त्रिपाठी ने प्रथम, सेंट पॉल्स अजमेर के गर्विता यादव व भूमिका मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को शाखा की तरफ से प्रमाण पत्र वह मोमेंटो से सम्मानित किया गया। दोनों वर्ग में प्रथम रही टीम प्रतियोगिता के तृतीय चरण जो 18 अक्टूबर 2022 को किशनगढ़ में आयोजित होगा मे अजमेर आदर्श शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। मुख्य अतिथि श्री नवनीत ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों मे भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए आगे बढ़ने हेतु इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों का आत्म मनोबल बढ़ता है।
विकास शर्मा ने क्विज का सञ्चालन किया। महिला प्रमुख श्रीमती सुलक्षणा पारीक ने कहा कि इस प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसमें भारत के धार्मिक, ऐतिहासिक, भोगोलिक व राजनैतिक विषय के प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे जाते हैं जो कि भविष्य में उनके द्वारा दी जाने वाली प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षाओं में बहुत मदद करती है। इस अवसर पर परिषद परिवार से डॉ. अंकिता कपूर, रोहित कपूर, ऋषि शर्मा, गगन मिश्रा, संजय शर्मा उपस्थित रहे।

वेंकटेश शर्मा
शाखा वित्त सचिव

error: Content is protected !!