निशुल्क मेगा मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर 25 को

केकड़ी 19 सितम्बर (पवन राठी)निर्मला कोठारी महाविद्यालय सावर एवं जेएनयू मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में 25 सितंबर रविवार को निशुल्क मेघा मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर बस स्टैंड पर आयोजित होगा ।कॉलेज के निदेशक लायन एस एन न्याती ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर रविवार को प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक निर्मला कोठारी महाविद्यालय बस स्टैंड सवार के परिसर में प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ ,नवजात शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ ,हड्डी व जोड़ प्रत्यारोपण रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ ,शल्य चिकित्सक, मूत्र गुर्दा व पथरी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं स्पेशलिटी फिजिशियन द्वारा किया जाएगा ।अध्यक्ष अभिषेक कोठारी ने बताया कि चिकित्सा जांच एवं परामर्श के बाद ऑपरेशन योग्य मरीजों को जयपुर बस द्वारा ले जाया जाएगा । सचिव अवनीश न्याति ने बताया कि जयपुर लाने ले जाने इलाज ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा । मरीज अपना आधार कार्ड एवं जन आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लेकर आवे । कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी के अनुसार सारी जांच जेएनयू हॉस्पिटल जयपुर में निशुल्क की जाएगी । ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे ।

error: Content is protected !!