देवी दुर्गा को ओढ़ाई लाल चुनरी

ब्यावर, 27 सितंबर। अजमेर रोड स्थित अमर कुंज में दस दिवसीय श्री दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां देवी दुर्गा का भव्य दरबार सजाया है। मां अंबे के साथ प्रथम पूज्य देव गणेश, विद्या की देवी सरस्वती, धन की देवी लक्ष्मी और भगवान कार्तिकेय की नयनाभिराम प्रतिमाएं विराजित की है। भजनों पर झूमते हुए भक्त चुनरी लेकर माता के दरबार में पहुंचे। जयकारों के बीच देवी दुर्गा को लाल चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद महिलाओं और बालिकाओं ने गरबा स्तुति की। कैलाश पर्वत पर भगवान शिव व माता पार्वती और बारह ज्योतिर्लिंग की सजीव झांकी सजाई गई। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने दर्शन कर देवी का आशीर्वाद लिया।

error: Content is protected !!