केकड़ी 3 अक्टूबर,(पवन राठी)
सूरज पोल गेट मंडा रोड़ पर स्थित मंडलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में , शिव मित्र मंडल द्वारा 7वां गरबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। गरबा रास महोत्सव के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, ने मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बंटी सैनी, संजय बेनीवाल, प्रधान माली, जय सैनी थे जिनका आयोजकों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। गरबा के दौरान विभिन्न समाज के महिलाओं और पुरुषों व बालक और बालिकाओं ने डांडिया नृत्य व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहां कि नवरात्रा का पर्व देश की संस्कृति को बनाया रखता है तथा इससे देश के लोगों में हिंदु धर्म के प्रति लोगों में एकता व जागरुकता की भावना विकसित होती है। देश की संस्कृति के प्रति इस पर्व की बहुत ही महत्वत्ता है। छोटे छोटे बालक, बालिकाओं को देश के धर्म और संस्कृति की जानकारी इस पर्व से होती है, शिव मित्र मंडल ने जो 7 वर्षों से जो कार्यक्रम का आयोजन कर रहे, वह राष्ट्र की संस्कृति, एकता व धर्म के प्रति सराहनीय कार्य है।
