लोक अदालत को लेकर बार बेंच की हुई बैठक

केकड़ी 13 अक्टूबर(पवन राठी) 12 नवंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत को सफल बनाने के मकसद से बार सभा भवन में अपरान्ह बार एवम बेंच की सामूहिक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सभी 5 न्यायाधीशों सहित बार के अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक युवराज सिंह गूर्जर द्वारा आगामी लोक अदालत को सफल बनाने सहित केकड़ी द्वारा नए कीर्तिमान स्थापित करने का बार सदस्यो से अपील की गई।इस संबंध में 16 अक्टूबर को बार बेंच और संबंधित पक्षकारो की एक बैठक पालिका में रखे जाने की सूचना भी बार सदस्यो को दी गई। सिंह ने कहा कि पक्षकारो को राजीनामे के लिए तैयार केवल अधिवक्ता ही समझा ईश करके कर सकते है।इसलिए अधिवक्ताओ को पूर्व की भांति इस लोक अदालत को सफल ही नही बनाना है बल्कि पूर्व के रिकार्ड्स को भी तोडना है।
बैठक में रामावतार मीणा अब्दुल सलीम गौरी नितिन जैन अनुराग पांडेय ने भी संबोधित करते हुए लोक अदालत को सफल बनाने की सभी से अपील की।
इस अवसर पर बार भूपेंद्र सिंह राठौड़ हेमंत जैन नवल किशोर पारीक राजेन्द्र अग्रवाल नितिन कुमार जैन लोकेश शर्मा शिव प्रताप सिंह पवन राठी भारती पोपटानी सहित अनेको एडवोकेट्स उपस्थित थे।
संचालन सुरेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!