इंदिरा जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित

अजमेर! भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेसियों ने स्टेशन रोड स्थित इंदिरा स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ! इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहां की भारत की प्रथम प्रधान महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी सशक्त समर्थ नेतृत्व एवं अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी थी। उनके कार्यकाल में भारत में विकास के नए आयाम स्थापित किए। इस अवसर पर राजस्थान बीस सूत्रीय कार्यक्रम आयोजन क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के सदस्य डॉ संजय पुरोहित ने कहा कि इंदिरा जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की छवि को नई पहचान मिली। इंदिरा जी का बलिदान सदैव याद किया जाएगा।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक शुभम अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल अजय कृष्ण तैन्गौर डॉ सतीश शर्मा डॉ सुरेश गर्ग राव तुषार सिंह यादव रोहित चौहान कृपाल सिंह राठौड़ मानसिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने इंदिरा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर इंदिरा गांधी के बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!