एक एक दीपक जलाकर सेवा कार्य से सभी को जोडे – महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन

भारतीय सिन्धु सभा,राजस्थान न्यास का प्रबुद्धजन दीपावली मलन कार्यक्रम सम्पन्न
31 अक्टूबर – दीपावली के पावन पर्व पर हम अपनी ओर से एक एक दीपक जलाकर सेवा कार्य से सभी को जोडे और सभी के घर रोशन हो ऐसे सफल प्रयास करना ही हमारी सनातन संस्कृति है ऐसे आर्शीवचन हरीशेवा सनातन आश्रम भीलवाडाके महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन ने भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान न्यास की ओर से पाथेय भवन में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में कहे। उन्होने कहा कि ट्रस्ट की गतिविधियों में तन,मन,धन व वाणी से जुड़कर सहयोग करें एवं जयपुर को प्रमुख सेवा केन्द्र बनाना है।कार्यक्रम में समाज के उच्चाधिकारियों, भामाशाहों, प्रबुद्धजनों, वकीलों के साथ पंचायत के मुखियों ने भाग लिया।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि न्यास द्वारा शैक्षणिक, सामाजिक व प्रवासियों के आवास व्यवस्था हेतु राजधानी में 11 बीघा के भूखण्ड पर इन गतिविधियों के संचालन की परिकल्पना को सभी के सहयोग से पूरा करना है। जहां भाषा, साहित्य के साथ संस्कार केन्द्र तैयार होगा।
राष्ट्रीय मन्त्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने सभा 1979 से देश भर में भाषा संस्कृति से युवाओं को जोडने के लिये कार्य कर रही है। सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की चर्चा के साथ सिन्ध मिलकर अखण्ड बनने तक गर्व महसूस कराना व भारत सरकार द्वारा सिन्धी भाषा के विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रयासों पर भी जानकारी दी।
समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेश किशनानी, श्रीमती शैली किशनानी व श्रीमती पुष्पा सत्यानी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में विचार प्रकट करते हुये कहा कि युवाओं का शिक्षण में सहकार देकर आगे बढाना है।
महानगर संरक्षक नरेन्द्र लखी, प्रमुख उद्योगपति सन्तोष मोटवाणी ने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से युवाओं के साथ मातृशक्ति का जुडाव हो रहा है और हम मिलकर सहकार करेगें।स्वामी मुकेश साध ने भी आशीर्वचन प्रदान किया। संरक्षक नारायण नाजवाणी ने सम्पूर्ण समाज के एक सिद्धान्त के तहत सिन्धु सभा मिलकर कार्य करने की सेवा की सराहना की।
अलग अलग विषयों पर हुई चर्चा –
महानगर मन्त्री ने मूलचंद बसनदानी वीर बलिदान हेमू कालाणी की जन्म शताब्दी वर्ष में आगामी 17 दिसम्बर से राज्यस्तारीय रथयात्रा के कार्यक्रम की रचना प्रस्तुत की। संगठन मन्त्री डॉक्टर कैलाश शिवलाणी ने कहा कि समाज की सामाजिक व धार्मिक पूजा स्थलों को सेवा केन्द्रों के तैयार होने से भाषाई गतिविधियों को बढावा मिलेगा। उपाध्यक्ष दीपेश सामनाणी ने समाज के जरूरतमंद परिवारों को सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाने के लिये युवाओं को अपनी सेवायें देनी है जिससे शिक्षा, चिकित्सा व वरिष्ठ नागरिक योजना का लाभ मिल सके। प्रदेश मंत्री गिरधारी ज्ञानाणी ने विद्यार्थियों की केरियर कांउसिलग विषय पर चर्चा की।
समारोह का संचालन प्रदेश महामन्त्री ईश्वर मोरवाणी ने किया। स्वागताध्यक्ष सेवानिवृत पुलिस अधिकारी विष्णुदेव सामताणी व आभार उपाध्यक्ष कमल राजवाणी ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्यदेव झूलेलाल, भारत माता, सिन्ध व हेमू कालाणी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से किया गया। बाल संस्कार शिविरों के बच्चों कीओर सिन्धी गीत व देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान से समापन किया गया।
समारोह में संगठन की ओर से प्रकाश फुलाणी, हीरालाल तोलाणी, शोभा बंसताणी, हरीश लालवाणी, कमल आसूदाणी, सुरेश सिन्धी, नवलकिशोर गुरनाणी, नारायण परनाणी, इन्द्र कुमार रामाणी, वासुदेव टेकवाणी, जितेन्द्र गंगवाणी, तुलसी तिलोकाणी, लेखराज जेसवाणी, मोहन नानकाणी, मोहन छताणी, नरेश लालवाणी, अशोक झामनाणी, दीपक दुलाणी, जितेन्द्र लखाणी, हेमनदास मोटवाणी, लक्ष्मीचन्द लालवाणी, किरण होतवाणी, दयालदास सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
(ईश्वर मोरवाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.9414349864

error: Content is protected !!