केकड़ी (पवन राठी )अजमेर रोड पर स्थित आन अकेडमी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल केकड़ी के कक्षा 8वीं के छात्र राजवीर कुमावत पुत्र श्री घासी लाल कुमावत ने जिला स्तर पर अंडर-14 छात्र वर्ग में ओपन राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और विद्यालय एवं केकड़ी का नाम रोशन किया । एवं राज्य स्तर पर ओपेन रायफल शूटिंग में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इसी क्रम 66 वीं जिला स्तर खेल कूद प्रतोयोगिता में 17 वर्ष छात्रा वर्ग में विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा नेहल जैन पुत्री श्री विकास जैन का भी राज्य स्तर पर ओपेन रायफल शूटिंग में चयन हुआ I जिससे विद्यालय और परिवार में हर्ष का माहौल है। ऐसा पहली बार नही हुआ है, अपितु कई बार छात्र छात्राओं ने अपने हुनर से विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है । नेहल के चयन से विद्यालय की अन्य छात्राओं में भी खेल के प्रति जागरूकता एवं उत्साह बढा है I विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वंदना सांखला जी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए बताया की अगर हम सोच ले तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है , फिर चाहे लड़का हो या लड़की I विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वंदना सांखला एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफ तथा बच्चों के माता – पिता ने विद्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये शुभकामनाएं दी।