मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवम निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का शुभारंभ

आज दिनांक 29.11.2022 को श्री मंगल चंद सखलेचा रा उ मा वि मीरशाह अली अजमेर में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवम निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का शुभारंभ वार्ड 62 के पार्षद नरेन्द्र तूनवाल के मुख्य आतिथ्य एवम प्रधानाचार्य श्रीमती मुकेश कुमारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एस एम सी के सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।पार्षद श्री तूनवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि इन दोनों योजनाओं से विद्यार्थियों के शारीरिक विकास एवं एकता व अनुशासन का विकास होगा।।इस अवसर पर नंदकिशोर प्रजापति,अनिल कुमार,मीना कोली,सम्पूर्णा शर्मा,शिवचरण,रामा वैष्णव,गौस मोहम्मद कुरेशी,दीपक कुमार खोरवाल,ललित वर्मा,प्रतीक आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!