केकड़ी 29 नवंबर(पवन राठी )राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा में आज मुख्यमंत्री बाल गोपाल दुग्ध योजना का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच श्री लालाराम जाट ने किया। प्रधानाचार्य श्री छोटू लाल ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित इस योजना के बारे में सबको जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएमसी व एसएमसी के वीरेंद्र सिंह भाटी, लक्ष्मण पवार तथा कांग्रेसी नेता राम अवतार मेघवंशी व महबूब अली मंसूरी एवं पोषाहार प्रभारी भागचंद, शारीरिक शिक्षा दिनेश पवार उपस्थित रहे।समस्त कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सत्यनारायण मीणा व देवेंद्र शर्मा ने किया।