अजमेर 16 दिसम्बर 2022 – भारत जोडो यात्रा आज दौसा के नागल मीना हाई कोर्ट पहुचीं जहाँ पर प्रातः 5ः00 बजे हजारों की संख्या में आमजन कढाके की ठंड में सड़क के दोनों तरफ माननीय राहुल गांधी द्वारा निकाली यात्रा का बेसर्बी से इंतजार कर रहे थे साथ ही राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारे बड़ी गर्म जोशी के साथ लगा कर अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहे थे। हजारों की भीड़ ‘‘छोडो छोड़ो नफरत छोड़ो भारत जोडो भारत जोडो’’ के नारे लोग हाथो में तिरंगा लिए दीवानगी के साथ जयकारा लगा रहे थे, राहुल गांधी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है।
इस मौके पर पदयात्रा में सेवादल की ध्वज टुकड़ी का नेतृत्व कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता व भारत जोडो यात्रा के संयोजक जयराम रमेश के साथ अजमेर सेवादल के पूर्व पार्षद विजय नागौरा ध्वज रक्षक के रूप मे राष्ट्रीय ध्वज लिए साथ साथ चल रहे हैं। नागौरा भारत जोडो यात्रा में अपनी सेवादल टीम के साथ झालावाड़ के झालरापाटन चँवली राजस्थान बॉडर से भारत जोडो यात्रा में पैदल चलकर अलवर हरियाणा बॉंडर तक साथ चलेगे। उक्त यात्रा का दौसा शहर में फूलो से इस तरह स्वागत किया गया जैसे फूलो की बारीष हो रही हो। उक्त यात्रा का लोगो मे उत्साह देखने को मिला चारो ओर राहुल गांधी, अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बड़े बड़े होडिंग लगे थे।
इस दौरान नागौरा के साथ द्रोपदी कोली, हरि प्रसाद जाटव, चेतन पंवार, श्रवण चौधरी, अशोक सुकरिया, जितेंद्र चौधरी, प्रितपाल सिंह, मदन भोगावत, प्रदीप चौहान, गुलाब घोषी, मोईनुद्धिन खान, धर्मेन्द्र नागवाल, पुनीत सांखला, मुकेश कुमावत, शमसुद्दीन व विनोद नकवाल, विष्णु गौड सहित अनेक सेवादल कार्यकर्ता साथ रहे।
(विजय नागौरा)
मो.9414002196