जिला कलेक्टर को किया ईमेल
प्रदेश राजस्थान राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल और अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल ने राज्य के शिक्षामंत्री व जिला कलेक्टर से जिले की सभी सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की शीतकालीन अवकाश की अवधि को 10 दिन आगे बढ़ाई जाने की मांग की हैं। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि जिले में ठंड का जबरदस्त प्रकोप है और राज्य सरकार के मौसम विभाग द्वारा आगामी कुछ दिनों के लिए जिले में भीषण सर्दी का अलर्ट जारी किया हुआ है जिसके कारण अलसुबह कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों का स्कूल जाना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ हो सकता है जिसके चलते आगामी 10 दिनों का शीतकालीन अवकाश आगे बढ़ाए जाने की बेहद आवश्यकता है। सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि कुछ निजी स्कूल राज्य सरकार द्वारा जारी अलर्ट का मखौल उड़ा रहे हैं और जिला कलेक्टर द्वारा जारी शीतकालीन अवकाश की भी अवहेलना कर रहे हैं जिसके चलते कई स्कूली बच्चे ठंड की चपेट में आ चुके हैं और बीमारी का शिकार हो गए हैं लिहाजा ऐसी स्कूलों के संचालकों के विरुद्ध भी दंडात्मक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाने चाहिए। फेडरेशन व सीए प्रकोष्ठ ने जिलाधीश से सुओमोटो द्वारा ऐसी स्कूलों पर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है। मांग करने वाले सोनिया गांधी ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, शरद कपूर, प्रहलाद माथुर, विजय पांड्या, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज गंगवाल, मनीष sen, मो. हनीफ अंसारी, देवर्ष गंगवाल, भविक जैन, राकेश सोनी, आशीष गुर्जर, अमित बडगुर्जर आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल,
जिलाध्यक्ष, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी, सीए प्रकोष्ठ
मो. 9829535678