जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नई विमान सेवाएं शुरू की जा रही है। इस कड़ी में गुरुवार (5th Jan) से जयपुर से नई Thai Smile एयरलाइन की शुरूआत होगी। जयपुर से रोजाना सात दिन एक उड़ान बैंकॉक के लिए संचालित होंगी।
Thai Smile द्वारा 154 सीटर एयरक्राफ्ट प्रतिदिन रात्रि 1:15 बजे जयपुर लैंड करेगा तथा रात्रि 2:15 बजे वापस बैंकॉक के लिए उड़न भरेगा। Thai Smile के लांच के साथ ही जयपुर से बैंकाक के लिए अब दो सीधी उड़ने उपलब्ध होगीं। Thai Air Asia पहले से ही जयपुर से बैंकाक के लिए सीधी उड़न संचालित कर रही हैं।
अभी तक जयपुर से Air Arabia, Air India Express, Salam Air, Spice jet and Thai Air Asia एयरलाइन्स विभिन्न शहरों के किये अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सञ्चालन कर रही है। ये उड़ानें शारजाह, दुबई, मस्कट और बैंकाक जैसे शहरों को जयपुर से सीधे कनेक्ट करती है।
जयपुर से अब तक सप्ताह में औसतन 26 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मूवमेंट हो रहा है लेकिन Thai Smile के लांच के साथ ही ये संख्या 33 हो जाएगी।