बजट 2023 24 में पर्याप्त बजट देने का किया आग्रह
अजमेर ! इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान सचिव सागर मीणा मामराज सेन ने राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन देकर आगामी बजट 2023-24 में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के विस्तार के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
कांग्रेसियों ने वक्तव्य जारी कर बताया की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में राजस्थान मॉडल स्टेट बन गया है परंतु संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं से दूर है। राजस्थान सरकार ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के नए एमडी कोर्स भले ही प्रारंभ कर दिए गए हो परंतु सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
कांग्रेसियों ने पत्र में बताया कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर के संबंध्द अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं अभी तक एक छत के नीचे नहीं आई है ! सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के लिए आज भी कार्डिएक थोरेसिक एंड वस्कूलर सर्जरी विभाग के अंतर्गत हार्ट की बाईपास सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है।
चिकित्सालय में गैस्ट्रो एंन्ट्रोलॉजी में सर्जरी विभाग में सर्जरी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसी प्रकार ऑंन्कोलॉजी विभाग में कैंसर मरीजों की सर्जरी विभाग नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने बताया कि जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज अजमेर मैं सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के नाम पर मात्र एक यूरोलॉजिस्ट एक गैस्ट्रोलॉजिस्ट एक विशेषज्ञ न्यूरो सर्जन कार्यरत है एवं मातहत एक सहायक आचार्य है !कॉलेज में सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध नहीं है।
पत्र में बताया कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में सुपर स्पेशलिटी सेवओं के लिए अलग से भवन की दरकार है। जिससे एक ही छत के नीचे सुपर स्पेशलिटी की सेवाएं मरीजों को उपलब्ध हो सके। वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध नहीं होने कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
कांग्रेसियों ने राजस्थान सरकार के बजट 2023 – 24 के बजट प्रस्ताव में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी की सेवा का विस्तार के लिए प्रस्ताव शामिल कर अजमेर की जनता को सौगात प्रदान करने का आग्रह किया।