केकड़ी 15 जनवरी (पवन राठी)। वैष्णव बैरागी महासभा विकास समिति केकड़ी द्वारा सरसडी गेट स्थित लक्ष्मीनाथ मन्दिर में वैष्णव समाज के आराध्य देव जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 723 वीं जयन्ती समारोह पूर्वक श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीशदास वैष्णव ने रामानंदाचार्य की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने रामानंदाचार्य के जयकारे लगाए।
इस दौरान महासभा के अध्यक्ष गोपाललाल वैष्णव रणजीतपुरा ने कहा कि स्वामी रामानंदाचार्य महाराज सम्पूर्ण मानव समाज के प्रतिष्ठापक थे। इनकी जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में सद्भावना जागृत करना है।
संरक्षक बिरदीचन्द वैष्णव ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी रामानंदाचार्य धर्म की रक्षा के लिए मरते दम तक लड़ते रहे। आज हमें भी एकजुट होने की आवश्यकता है, क्योंकि बिखरे तो विषम परिस्थितियां हमें जीने नहीं देगी। हम गुरुदेव के पद चिन्हों पर चलकर हर जगह अपना परचम लहराएं।
महावीर वैष्णव चांदना का खेड़ा, कैलाश वैष्णव सांकरिया एवं महासभा के सह सचिव विष्णुप्रसाद वैष्णव तसवारिया ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
युवा नेता गणेश वैष्णव ने रामानंदाचार्य महाराज के जीवन के बारे में बताते हुए उनके आर्दशों व विचारों को समाज के लिए आवश्यक बताया। सह कोषाध्यक्ष रामजस तिरुपति ने समाज में व्याप्त कुरूतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन युवा महासभा के अध्यक्ष संजय वैष्णव ने किया। कार्यक्रम के अंत में संगठनमंत्री कृष्णगोपाल वैष्णव बोगला ने आभार जताया।
इस दौरान बजरंगलाल वैष्णव सांकरिया, नटवरदास वैष्णव, गोपीकिशन वैष्णव, अनिल कुमार वैष्णव नासिरदा, प्रवक्ता दिनेश कुमार वैष्णव, महेश वैष्णव, मनोज वैष्णव एवं आशीष वैष्णव सहित कई समाजबंधु उपस्थित थे।